उज्जैन. उज्जैन जिले की पाड़सुतिया ग्राम पंचायत में बीते 13 साल से अघोषित लोकपाल लागू है। यहां भ्रष्टाचार के खिलाफ पारदर्शिता की मुहिम पूर्व सरपंच रघुनाथसिंह भगत ने छेड़ रखी है। खाचरौद तहसील की इस पंचायत में भगत ने 13 सालों में हुए सभी विकास कार्यों का ब्योरा सार्वजनिक कर रखा है।
किस काम के लिए कितना धन आया। कहां-कितना खर्च हुआ। इसका ब्योरा फोटो प्रदर्शनी में हर ग्रामीण देख सकता है। वर्तमान सरपंच श्यामूबाई भी इस मुहिम को आगे बढ़ा रही हैं। भगत ने पारदर्शिता अपनाने व भ्रष्टाचार के खिलाफ माहौल बनाने का काम सरपंच बनने से पहले शुरू कर दिया था।
हर विकास कार्य का लेखाजोखा तस्वीरों के रूप में सहेजने पर भगत कहते हैं कि ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए धनराशि मिलती है। इसमें गोलमाल का अंदेशा हर ग्रामीण को रहता है। राशि की मंजूरी के लिए कमीशनबाजी, काम होने पर गुणवत्ता में कमी का आरोप कोई भी लगा सकता है। इसीलिए पंचायत में किए गए हर विकास कार्य के विभिन्न चरणों को तस्वीरों में कैद करना शुरू कर दिया।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर......