पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारत-चीनी ताइपे के बीच डेविस कप मैच आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. इंदौर टेनिस क्लब में डेविस कप टेनिस एशिया ओसीनिया ग्रुप-1 टाई में चीनी ताइपे के खिलाफ भारत का अभियान शुक्रवार से शुरू होगा। यूकी पहले सिंगल्स में चीनी ताइपे के नंबर वन प्लेयर सुंग हुआ यांग से भिड़ेंगे। दूसरे सिंगल्स में भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन का मुकाबला चीनी ताइपे के ति चेन से होगा। पहले दिन का पहला मुकाबला सुबह दस बजे से शुरू होगा। चेन ने पिछले साल आईटीएफ यूचर्स सर्किट में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीन खिताब जीते और कई टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचे। सोमदेव ने 2009 में चेन को हराकर भारत को डेविस कप मुकाबले में चीनी ताइपे के खिलाफ 3-2 से जीत दिलाई थी।
डेविस कप द वर्ल्ड कप ऑफ टेनिस टाई के लिए गुरुवार को मैच रेफरी न्यूजीलैंड के स्मिथ डेविड ने ड्रॉ निकाला। एमरल्ड हाइट्स स्कूल में आयोजित ड्रॉ सेरेमनी में दोनों देशों के खिलाड़ी के अलावा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र मौजूद थे।
पहला मैच हमेशा महत्वपूर्ण होता है। मैं यह मैच जीतकर ताइपे पर दबाव बनाने की कोशिश करूंगा। मुझे उम्मीद है मैं भारत को बढ़त दिलाने में कामयाब रहूंगा।
-यूकी भांबरी, भारतीय टीम के खिलाड़ी
मैंने अपने जीवन में डेविस कप के अनेकों ड्रॉ समारोह देखे हैं लेकिन आज का समारोह गजब का था। भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, बड़ी सं या में युवाओं की उपस्थिति और उत्साह ने मजा दुगुना कर दिया।
-डेविड स्मिथ, आईटीएफ अधिकारी, ड्रॉ निकालने के बाद
अच्छे परिणाम की आशा : अमृतराज
गैर खिलाड़ी कप्तान आनंद अमृतराज ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पहला मैच कौन खेल रहा है। सोमदेव ने पिछले साल 650 के बाद रैंकिंग में 90 में जगह बनाई। यह अविश्वसनीय है।
मेनेनी करेंगे डेविस कप डेब्यू
एक साल बाद टीम में वापसी करने वाले रोहन बोपन्ना डेब्यू कर रहे साकेत मेनेनी के साथ 1 फरवरी को युगल मुकाबले में उतरेंगे। यह जोड़ी हेसिन येन पेंग और हसिन हान ली से भिड़ेगी। 2 फरवरी को रिवर्स सिंगल्स के मुकाबले होंगे। मेनेनी ने चेन्नई ओपन में रूसी जोड़ीदार केरेन काचानोव के साथ मिलकर बोपन्ना और ऐसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी को हराया था।