पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस ने कहा- लौट जाओ नहीं तो तुम्हें ही बंद कर देंगे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। आधे दाम में कार देने का वादा कर रजत ने जिन लोगों से लाखों रुपए लिए थे, वे शोरूम पर उसे ढूंढऩे आने लगे। शोरूम मालिक को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो वे तुरंत सूरत पहुंचे। उन्होंने ऑफिस के कर्मचारियों को रजत के सूरत स्थित घर भेजा, लेकिन वह पत्नी के साथ फरार हो चुका था। जब हिसाब जांचा गया तो उसमें भी ८० लाख की गड़बड़ी सामने आई। इतना ही नहीं रजत शहर छोडऩे से शोरूम मालिक की करीब 10 लाख की कार (जीजे-५ क्यू-७८१०) भी लेकर भाग गया। एक के बाद एक घपले उजागर होने के बाद हितेष भाई ने गुजरात पुलिस को मामले की शिकायत की।
पता बताने के लिए 5 लाख की मांग
रजत के फरार हो जाने के कुछ दिनों बाद शोरूम मालिक हितेश भाई को इंदौर से अजय शुक्ला नामक किसी व्यक्ति का फोन आया। अजय ने कहा कि आपके यहां करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला कहां है हमें पता है। आप आ जाओ। इस पर
हितेश इंदौर आए, लेकिन फोन करने वाले ने पूरी जानकारी देने के एवज में उनसे पांच लाख रुपए की मांग कर ली। हालांकि इस बीच शोरूम मालिक को ठग के साले की शादी की खबर मिल गई। किसी ने उन्हें बताया कि रजत के साले की शादी है और वह इसमें जरूर शामिल होगा।
पुलिस ने उल्टा पीडि़त को धमकाया
हितेश भाई उसे पकडऩे इंदौर आए और गुजरात पुलिस के कहे अनुसार इंदौर क्राइम ब्रांच से संपर्क किया। 19 अप्रैल को क्राइम ब्रांच ने चंदननगर के एक मैरिज गार्डन से रजत और उसकी पत्नी अर्चना को पकड़ा। मगर दोनों को कस्टडी में लेने के बजाय उल्टा शोरूम मालिक को यह कहकर धमकाया कि चले जाओ वरना तुम्हें ही लूट के मामले में बंद
कर देंगे। शोरूम मालिक ने इंदौर क्राइम ब्रांच की शिकायत डीजीपी और मुख्यमंत्री को की है। इसके बाद अब आईजी विपिन माहेश्वरी पूरे मामले की जांच करा रहे हैं।