पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. रजत पाटीदार के दोहरे शतक और सुरेंद्र मालवीय व सारांश जैन (5-5 विकेट) की दमदार गेंदबाजी की बदौलत इंदौर संभाग ने रेस्ट ऑफ एमपी को पहली पारी की 427 रनों की विशाल बढ़त के आधार पर हराकर एमपीसीए द्वारा आयोजित अंतर संभागीय क्रिकेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
25 से 28 जनवरी तक खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों में इंदौर का मुकाबला रीवा संभाग से जिमखाना मैदान पर तथा सागर का मुकाबला भोपाल से एनडीपीएस मैदान पर होगा। इंदौर की जीत में शानदार प्रदर्शन करने वाले रजत पाटीदार को नीरज याज्ञनिक द्वारा वैम्पायर का बैट तथा सारांश जैन और सुरेंद्र मालवीय को कन्नू पवार, भगवानदास व रामजी अत्रे की ओर से प्यूमा के स्पाइक शूज भेंट किए गए।
संक्षिप्त स्कोर : जिमखाना मैदान चौथा दिन- इंदौर संभाग पहली पारी 609 रन, रेस्ट ऑफ एमपी पहली पारी 182 रन (गौरव लश्करी नाबाद 59 रन, सुरेंद्र मालवीय, सारांश जैन 5-5 विकेट)। इंदौर संभाग दूसरी पारी 40 ओवर में 2 विकेट पर 182 रन (धर्मेश पटेल 54*, अंकित दाणे 57* रन, चंद्रकांत साकोरे व पार्थ साहनी 1-1 विकेट)।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.