पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। आरटीआई कार्यकर्ता शेहला मसूद हत्याकांड की सुनवाई सोमवार को सीबीआई के गवाह नहीं आने के कारण आगे बढ़ानी पड़ी।
कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिए कि आगे जितनी भी सुनवाई हो, सभी में चार-पांच गवाहों को लाया जाए। इस दौरान सीबीआई के एडिशनल एसपी एजीएल कौल भी कोर्ट परिसर में मौजूद थे।
कोर्ट रूम के बाहर मामले की मुख्य आरोपी जाहिदा ने उन्हें देखा तो बोली- यू स्टिल अलाइव (तुम अभी तक जिंदा हो)...? कौल सुन नहीं पाए। जाहिदा ने दो-तीन बार दोहराया। सुनने के बाद कौल ने कहा- हां, इस केस तक तो हूं। सहकर्मी से बोले इसे मुझे देखकर कुछ तो कहना ही था, इसलिए बोली।
सवा साल में केवल 11 के बयान
कोर्ट ने इस बात पर नाराजी व्यक्त की कि सवा साल में केवल 11 गवाहों के बयान ही दर्ज हुए हैं। कुल 150 लोगों के बयान दर्ज किए जाना हैं। सोमवार को विधायक ध्रुवनारायण सिंह के करीबी मित्र संजय गुप्ता और एक मोबाइल कंपनी के अधिकारी संतोष यादव के बयान होना थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.