इंदौर। बात करते हैं उस शख्स की जो चलता था तो हंसाता था, बोलता था तो हंसाता था, चुप होता था तो हंसाता था, चलता था तो भी हंसाता था, लड़खड़ाता था तो भी हंसाता था। सिनेमा में अकसर हीरो से भी बड़ा हो जाता था वो नाम। और ये नाम है जॉनी वॉकर। आज इनका जन्मदिन है। 15 मई 1923 को इंदौर में इनका जन्म हुआ।
एक मजदूर परिवार में पैदा हुए इस शख्स को भी यकीन नहीं था कि जब वह दुनिया से अलविदा होगा तो सारी दुनिया उसे सलाम कर रही होगी। हुआ कुछ ऐसा ही, जॉनी वॉकर की हस्ती ऐसी ही थी। जिसने भारतीय सिनेमा को एक नजर भर भी देखा होगा वो जॉनी वॉकर को कभी नहीं भूल सकता। कुछ ऐसी ही शख्सियत थी जॉनी की।
dainikbhaskar.com अपने पाठको को बता रहा है कि जॉनी वॉकर के सफर की कहानी। पहले अंक में हमने आपको बताया था। 'इंडियन सिनेमा का चार्ली चैपलिन, इनकी चंपी में हैं बड़े-बड़े गुण', आज हम बात कर रहे हैं कि कैसे जॉनी वॉकर को मिला जॉनी वॉकर नाम, कैसी थी उससे पहले की उनकी कहानी। जानिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक कर...