इंदौर। कहते हैं जिन्दगी में मुस्कुराना बेहद जरूरी है। एक मुस्कुराहट से आप कितने दिल जीत सकते हैं इसका अंदाजा भी शायद नहीं होगा। लेकिन एक शख्स ऐसा था जिसने लोगों के दिलों को न सिर्फ जीतना सिखा भी बल्कि 40 साल तक उनके दिलों पर मुस्कुराते हुए राज किया। अपनी अदाकारी अपने अलग अंदाज और एक दिलचस्प इंसान के रुप में इन्होंने अपनी पहचान बनाई। मुस्कुराते रहना इनके मिजाज में थे, जीवन को मुस्कुराते हुए जीना इनकी सादगी और लोगों को खूब हंसाना इनका मकसद। इस मकसद को बखूबी पूरा करने के बाद भारतीय सिनेमा का ये कलाकार 2003 में सबको अलविदा कह गया, लेकिन सबके दिलों में छोड़ गया तो अपना अंदाज और अपने कुछ ऐसा यादगार लम्हें जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं। इनकी हंसी ने सबको हंसाया तो साथ ही इनकी कॉमेडी ने सबको गुदगुदाया और इनके अंदाज को देख सबका सिर चकरा गया...
ये शख्स कोई और नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा वो चेहरा था, जिसे आज भी बॉलिवुड का चार्ली चैपलिन कहा जाता है। जॉनी वॉकर उर्फ बदरूद्दीन जमालुद्दीन काजी अका, इस नाम से सभी वाकिफ होंगे। जॉनी वॉकर की हस्ती भूलने वाली भी नहीं है। 15 मई को इस हास्य कलाकार का जन्मदिन है।
dainikbhaskar.com अपने पाठको के लिए लाया है जॉनी वॉकर के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें, जो महज पर्दे तक सिमट कर रह गई। अगले कुछ दिनों तक जॉनी वॉकर की जीवन के कुछ ऐसे ही दिलचस्प किस्से आपको बताते रहेंगे। आईये जानते हैं बॉलिवुड के हसोड़ के 40 साल के फिल्मी सफर की कहानी...
अगली स्लाइड पर क्लिक कीजिए और जानिए कैसे 40 साल बाद भी फिल्मी दुनिया में उनकी मौजूदगी फिल्म और दर्शको पर अपना असर छोड़ती है....