पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जोशी दंपती का मामला: संपत्ति राजसात करने संबंधी सुनवाई 7 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. आय से अधिक संपत्ति मामले में बर्खास्त आईएएस अफसर दंपती अरविंद जोशी आैर टीनू जोशी की संपत्ति राजसात करने को लेकर भोपाल में विशेष न्यायाधीश संजय कुमार पांडे की अदालत में सुनवाई शनिवार को टल गई। अदालत इस मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को करेगी। पुलिस को शनिवार को राजसात से संबंधित 17 हजार पेज के दस्तावेज की बाइंडिंग अदालत में पेश करना थी। शनिवार को लोकायुक्त पुलिस उक्त दस्तावेज अदालत में पेश नहीं कर सकी। उसने अगली तारीख की मांग की थी।