पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jyotibafule Market Nigam Idore Madhya Pradesh

संभागायुक्त की फटकार पर निगम अमले ने नंदलालपुरा में की कार्रवाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. नंदलालपुरा सब्जी मंडी की सड़क पर लगने वाली दुकानों को नहीं हटाने पर संभागायुक्त संजय दुबे ने निगम अफसरों को शुक्रवार को फटकार लगाई। असर यह हुआ कि दोपहर में ही मार्केट विभाग का अमला कार्रवाई करने के लिए वहां पहुंच गया।

दोपहर 12 बजे संभागायुक्त ने निगम अफसरों से ज्योतिबा फुले मार्केट में हुई कार्रवाई की जानकारी ली। पता चला कि बाजार पुरानी जगह ही चल रहा है। इस पर संभागायुक्त ने अफसरों पर नाराजगी जताई। निगम में ताबड़तोड़ संदेश पहुंचा कि मार्केट विभाग का रिमूवल अमला जल्द ही नंदलालपुरा पहुंचे।

विभाग के प्रभारी और उपायुक्त एम.पी.एस. अरोरा टीम के साथ वहां पहुंच। पहले मार्केट के आसपास हुए अतिक्रमण हटाए। अरोरा के मुताबिक 25 सब्जी, 3 मसाला, 8 आलू-प्याज, 4 मिर्ची विक्रेताओं और ठेले वालों को हटााया। पीपल्याहाना और रेडिसन चौराहों के अलावा मालवा मिल से लैंटर्न चौराहे तक भी कार्रवाई कर ठेले जब्त किए गए।


सात दिन पहले दिए थे निर्देश
संभागायुक्त ने 15 दिन पहले निगम को निर्देश दिए थे कि सड़क पर लगने वाली दुकानों को सात दिन में इस मार्केट में शिफ्ट किया जाए। मार्केट विभाग ने एक दिन फौरी कार्रवाई कर सिर्फ ठेले वालों को हटाया था।
बीओटी पर देने का प्रस्ताव
निगम ने सात साल पहले बनाए इस मार्केट का आज तक सही उपयोग नहीं किया। पिछले दिनों इस बिल्डिंग को बीओटी पर देने का प्रस्ताव आया था। हालांकि इस पर भी निगम ने निर्णय नहीं लिया है।