पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Khajrana Temple Offerings Now Found New Outlets

खजराना मंदिर में अब नई दुकानों पर मिलेगा प्रसाद, परिसर में हैं 60 दुकानें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. खजराना गणेश मंदिर परिसर में सोमवार को प्रसाद की सभी 55 दुकानें पुरानी जगह से हटाकर नए परिसर में शिफ्ट कर दी गईं। ये दुकानें मंदिर के मेनगेट के पास लगी हुई थीं। मंदिर के विकास आैर सौंदर्यीकरण के तहत अब गुमटियों को हटाया जाएगा।
परिसर में हैं 60 दुकानें

प्रसाद की दुकानों के लिए मंदिर परिसर में जो नया परिसर बनाया गया है वहां 60 दुकान हैं। 55 दुकान शिफ्ट कर दी हैं। दो दुकानों से मंदिर प्रबंधन समिति लड्डुओं का विक्रय करेगी, दो दुकान भी उनके ही पास रहेंगी। एक दुकान परिसर के दूसरी ओर है उसे भी शिफ्ट किया जाएगा।
बन सकता है वेटिंग हॉल

जिन जगहों पर गुमटियां थीं, वहां पर जगह खाली रहेगी। भविष्य में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए वेटिंग हॉल बनाया जा सकता है।