पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kidnapping, Airport, Missing Girl, Police Officer Daughter

एयरपोर्ट से गायब हुई पुलिस अफसर की बेटी, टैक्सी ड्राइवर ने खोला एक राज!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। सोमवार शाम एअरपोर्ट से एक युवती लापता हो गई। वह दिल्ली से एअर इंडिया की फ्लाइट से इंदौर पहुंची थी। युवती के पिता रांची में पुलिस अफसर और उसके एक रिश्तेदार प्रदेश के एक मंत्री के पीए हैं। वह अरबिंदो मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस (सेकंड ईयर) की पढ़ाई कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल से तलाश कर रही है।

लापता युवती का नाम अमूल्या स्वाति पिता जितेंद्र है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अमूल्या परिवार से मिलने रांची आई थी। सोमवार को वह इंदौर के लिए रवाना हुई। देर शाम साढ़े सात बजे एअर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली होते हुए इंदौर पहुंची।

रात को पिता ने कॉल किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। शक होने पर इंदौर पुलिस से संपर्क किया। एरोड्रम पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। युवती की सहेली के पिता को बुलाकर फुटेज दिखाए तो उसे पहचान लिया। पीले रंग का सूट पहने अमूल्या हाथ में बैग लेकर एअरपोर्ट से निकल रही थी।