इंदौर. इन दिनों कई एक्ट्रटेस अपनी आईडेंटिटी डेवलप कर रही है। यह होना भी चाहिए क्योंकि किचन व घर के अन्य कामों के साथ-साथ समाज में अपनी आईडेंटिटी बनाना एक महिला के लिए बहुत बड़ा संघर्ष है। और फिर उसी पहचान को कायम रखना उससे भी बड़ा चैलेंज है। इसीलिए मैं अपनी आइडेंटिटी बनाए रखने के लिए नए-नए कैरेक्टर्स के रोल्स एक्सेप्ट करती हूं। मैं हमेशा ऐसे रोल करना चाहती हूं जो लोगों को इंस्पायर कर सकें। यह कहना है टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट का। वे एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने शहर आई थीं।
सिटी भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि दूसरों से डिफरेंट काम करने से ही आईडेंटिटी बनती है। किसी भी काम को करने से पहले सोचें और फिर फैसला लें। अलग सोच और अलग तरीके काम करना जरूरी है।
डिफरेंट कैरेक्टर करना पसंद हैं
हर चैनल पर सास-बहू के शोज़ ही देखने को मिलते हैं लेकिन आज की जनरेशन जागरूक है। उन्हें ये सीरियल्स बोर लगते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मैं सीरियल्स में कुछ ऐसे कैरेक्टर पसंद करती हूं जो खुद को और आम महिलाओं को इंस्पायर करें। सेल्फ डिपेंड का मैसेज भी दें। इसी लिए सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल जैसे सीरियलों में पुलिस, डॉक्टर और वकील के कैरेक्टर कर रही हूं।
नाइट आउटिंग में सेफ्टी का ध्यान रखें
महिलाओं और युवतियों को अपनी सुरक्षा को लेकर खासतौर पर रात को घर लौटते हुए सतर्क रहना चाहिए। हम एक्ट्रेटेस को भी लेट नाइट शूट में कई बार अकेले जाना पड़ता है। ऐसे में मैं अपनी सेफ्टी का खास खयाल रखती हूं।