पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल (पीआरटीएस) की महिला पुलिसकर्मी ने यहीं पदस्थ एक निरीक्षक पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। मामला इंदौर आईजी को सौंपा गया है। संबंधित निरीक्षक को पीआरटीएस से हटाकर रेडियो एसपी कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।
महिला पुलिसकर्मी पीआरटीएस में ही प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग देती है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यहां पदस्थ प्रशासन प्रभारी निरीक्षक रेडियो शिवकुमार गुप्ता छह माह से अभद्रता कर रहे हैं। मामले की शिकायत 14 दिसंबर 2013 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), मप्र राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, राज्य महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग और एडीजी रेडियो अन्वेष मंगलम से की गई है।
शिकायत मिली है। जांच सीएसपी सिमाला प्रसाद को सौंपी है।
- विपिन माहेश्वरी, आईजी
संबंधितों के बयान लिए जा रहे हैं।
- सिमाला प्रसाद, सीएसपी
आईजी ने सीएसपी को सौंपी जांच
डीजीपी और एडीजी रेडियो की ओर से मामले की जांच के लिए मामला आईजी विपिन माहेश्वरी को भेजा गया है। आईजी ने जांच सीएसपी सिमाला प्रसाद को सौंप दी है।
शिकायत में ये आरोप लगाए
: निरीक्षक गुप्ता अकेले में बुलाकर या मौका पाकर अमर्यादित बातें और हरकत करने की कोशिश करते हैं।
: पास आकर साथ में घूमने के लिए दबाव बनाते हैं।
: सुबह की परेड में शॉट्र्स पहनकर आ जाते हैं ।
: परेड के समय बाहरी लोगों को भी साथ लाते हैं।
: बेवजह परेशान करने के लिए बार-बार स्पष्टीकरण मांगते हैं।
सारे आरोप बेबुनियाद हैं। इसके पीछे क्या वजह है मुझे पता नहीं है।
शिवकुमार गुप्ता, निरीक्षक
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.