इंदौर. आईएमए के दो दिनी कॉन्क्लेव के समापन पर शनिवार को देश के करोड़पति एक छत के नीचे नजर आए। आईएमए इंटनेशनल कॉन्क्लेव में हीरो मोटोकॉर्प के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील कांत मुंजाल, आरबीआई के पूर्व बिमल जालान, मेदांता मेडिसिटी ग्रुप के चेयरमैन और प्रसिद्ध हार्ट सर्जन डॉ. नरेश त्रेहान जैसे दिग्गजों ने लोगों से बात की। हीरो मोटोकॉर्प के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील कांत मुंजाल ने कहा कि अंग्रेजों के हमें ब्यूरोक्रेसी इसलिए दी ताकि वे हमारी तरक्की को रोक सकें।
जिसकी ऊर्जा उच्च स्तर पर काम करे, वही प्रतिभा
ईशा फाउंडेशन के फाउंडर, आध्यात्मिक गुरु और जाने-माने योगी सद्गुरु जग्गी वासुदेव लोगों से रूबरू हुए। हम सब एक ही ऊर्जा के बने हैं, लेकिन फिर भी हम क्षमताओं के एक ही स्तर पर काम नहीं करते। जिसे आप क्षमता या योग्यता कहते हैं, वह सिर्फ आपकी ऊर्जा के काम करने का तरीका है। यदि आप थोड़ा भी अपनी ऊर्जा पर प्रभुत्व हासिल कर लें तो आप देखेंगे कि ऐसी चीजें संभव हो गई हैं, जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते थे। एक ही ऊर्जा अलग-अलग रूपों में व्यक्त हो रही है। यह बात आध्यात्मिक गुरु सदगुरु ने शनिवार को आईएमए इंटनेशनल कॉन्क्लेव में खेल प्रशाल में शनिवार को कही।
आगे की स्लाइड्स में देखें PHOTOS.....