पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. आरटीओ में पदस्थ एक क्लर्क की बेटी के नाम दो-दो ड्राइविंग लाइसेंस होने का मामला सामने आया है। दोनों लाइसेंस में जन्म वर्ष अलग-अलग है। बाद में बने लाइसेंस में उम्र चार साल कम बताई गई है। माना जा रहा है कम उम्र दर्शाने के लिए फर्जी तरीके से दूसरा लाइसेंस बनवाया गया है।
केसरबाग आरटीओ में क्लर्क इंद्रा गुप्ता की बेटी दिव्यानी का एलएमवी (दो पहिया और चार पहिया) वाहन चलाने का लाइसेंस 15 जुलाई 2003 को जारी हुआ था। इसमें दिव्यानी की जन्म तारीख 14 फरवरी 1984 थी। 2009 को दिव्यानी का दोबारा लाइसेंस बनवाया गया। इसमें दिव्यानी की जन्म तारीख 14 फरवरी 1988 बताई गई।
इस बारे में जब इंद्रा गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा मैंने बेटी का एक ही लाइसेंस बनवाया है जिसमें जन्म वर्ष 1988 है। इस बारे में आप मेरे वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात कर सकते हैं। वहीं आरटीओ संजय सोनी ने कहा- मुझे मामले की जानकारी नहीं है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.