उज्जैन. लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को पटवारी संजीव कुमार पांचाल के इंदिरानगर और महिदपुर के मकानों पर छापा मारा। तलाशी में करीब एक करोड़ की चल-अचल संपत्ति होने का रिकॉर्ड मिला है। मामले में टीम ने पटवारी पर प्रकरण दर्ज किया है।
लोकायुक्त एसपी अरुण मिश्र ने बताया कि पांचाल के घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर, हजारों रुपए, मकान, दुकान, कृषि भूमि, बीमा पॉलिसी, निजी कंपनी में निवेश व बैंकों में जमा लाखों रुपए का रिकॉर्ड बरामद हुआ है। वहीं महिदपुर में डीएसपी एसएस उदावत को मकान, दुकान व लाखों की जमीन होने का रिकार्ड मिला है।
दोनों स्थानों से संपत्ति के रिकार्ड व नकदी जब्त कर लिए और जेवरात कार्रवाई के बाद लौटा दिए। कार्रवाई में निरीक्षक दिनेश पटेल, प्रधान आरक्षक मिलिंद पन्हालकर, आरक्षक घनश्याम मिश्र, आशीश चंदेल व स्टेनो एफएल पंद्रे सहित पूरी टीम शामिल थी।