पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mahu Cant Board Congress Politics Indore Madhya Pradesh

जैसे ही दाखिल किया अविश्वास प्रस्ताव तो कुछ ऐसा बन गया वहां का माहौल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महू. कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष पंडित कैलाशदत्त पांडेय के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बुधवार देर शाम चार पार्षदों की ओर से बोर्ड अध्यक्ष स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर प्रकाशचंद्र को सौंपा गया। अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार शाम 5.30 बजे मतदान हुआ। इसके पूर्व कांग्रेस पार्षद को अपने ही पार्टी के नेताओं का विरोध झेलना पड़ा। इस दौरान झूमाझटकी भी हुई। प्रस्ताव के समर्थन में आठ में से पांच वोट पड़े और पांडेय का उपाध्यक्ष पद समाप्त हो गया।

अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद कैलाशदत्त पांडेय मायूस होकर वहां से रवाना हो गए।

कैंटोनमेंट सीईओ कक्ष के बाहर झूमाझटकी से नाराज पार्षद अग्रवाल को सीईओ आलोक गुप्ता ने समझाइश देकर शांत किया।

पार्षद मोहन अग्रवाल को कांग्रेस निगरानी समिति के सदस्य रवीश जादम ने अंदर जाने से रोका। झूमाझटकी व गाली-गलौज भी की।

फोटो : गब्बू जैन

आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें-