पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वर्कशॉप में सीखा कैमोफ्लेज मेकअप, अहमदाबाद से आए तीन ब्यूटीशियंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. फाउंडेशन हर स्किन टाइप और टोन को सूट नहीं करेगा। कुछ लेडीज़ फाउंडेशन पसंद भी नहीं करती हैं। ऐसे में मार्केट में मिल रहे टिंटेड मॉश्चराइज़र्स यूज़ करें। बॉबी ब्राउन का टिंटेड मॉश्चराइज़र बेस्ट है। अगर फाउंडेशन ओवर हो गया है तो ब्रश के ऊपर मॉश्चराइज़र लगाकर फेस पर हलके हाथ से स्प्रेड करें।
इस तरह की टिप्स दी मेकअप और ब्यूटी पर 6 लाख से भी ज्यादा किताबें लिख चुकीं अहमदाबाद की ब्यूटीशियन उर्वषी दवे ने। रविवार को शहर में मेकअप और स्टाइलिंग वर्कशॉप ली। अहमदाबाद से उर्वषी और हेयर स्टाइलिस्ट मास्टर पंकज भी साथ थे। ऋचा ने एचडी मेकअप और उर्वशी ने कम वक्त में स्मार्ट मेकअप करना सिखाया। होटल सयाजी में हुई इस ब्यूटी वर्कशॉप में एयरब्रश मेकअप करना भी सिखाया गया।
एक्सपर्ट ने दी स्मार्ट मेकअप टिप्स

1. मेकअप एप्लाय करने के लिए रिंग फिंगर का इस्तेमाल करें। रिंग फिंगर का टच सबसे सॉफ्ट होता है। कन्सीलर भी इसी फिंग से लगाएं।
2. फाउंडेशन लगाने से पहले फाउंडेशन प्राइमर लगाना ज़रूरी है। इससे पोर्स फिल हो जाएंगे और मेकअप इर्वन लगेगा। प्राइमर का विकल्प मॉश्चराइज़र है।
3. कंसीलर हमेशा यलो टोन बेस्ड चुनें और स्किन से दो शेड लाइट ही चुनें।
4. कंसीलर कभी भी रब न करें। हमेशा इसे रिंग फिंगर से सिर्फ टैप करें।
5. हमेशा आईलाइनर और मस्कारा न लगाएं। इससे जब मेकअप करेंगे तो थोड़ा डिफरेंट लुक मिलेगा।