पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Malwa Will Benefit From Investments In Refinery

इन्वेस्टर्स समिट: पेट्रो केमिकल और रिफाइनरी में निवेश से मालवा को होगा फायदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के साथ ही मालवा को केंद्र की विशेष ग्रांट का भी फायदा मिलेगा। प्रदेश से करीब ढाई हजार किमी क्षेत्र में गैस पाइप लाइन गुजर रही है। प्रदेश ने अब तक इस लाइन के एवज में राशि की मांग नहीं की। अब मुख्यमंत्री ने इस मामले में केंद्र से सहयोग के लिए कहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा विकास हो सके। केंद्र का एक स्पेशल टॉस्क फोर्स बना है, जिससे प्रदेश को पेट्रो केमिकल और रिफाइनरी में फायदा मिलेगा।

यह बात प्रदेश के जनसंपर्क आयुक्त एसके मिश्र ने बुधवार को मीडिया से चर्चा में कहीं। प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में मिश्र ने कहा कि तीन दिनी इन्वेस्टर्स समिट में 8 को छोटे उद्योगों के लिए समारोह होगा। इसमें केंद्रीय इस्पात मंत्री कलराज मिश्र शामिल होंगे। 9 को समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। समिट को लेकर राज्य सरकार व जिला प्रशासन कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
समिट में देश के सभी प्रमुख औद्योगिक घराने, मल्टीनेशनल कंपनी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। नौ अन्य देशों ने मप्र के विकास में सहभागी बनने पर सहमति जताई है, वहीं 25 से अधिक देशों के राजनयिक व उद्यमी समिट में शामिल होंगे। समिट में पेट्रो केमिकल, ऑटो मोबाइल, आईटी, फार्मास्युटिकल, कृषि में भी अच्छा निवेश आने की उम्मीद है। केंद्र की नीतियों का बड़ा फायदा मिलेगा।
मॉल, होटल, मार्केट भी सजेंगे

समिट की तैयारियों में प्रशासन अब पूरी तरह जुट गया है। बुधवार को जनसंपर्क आयुक्त एस.के. मिश्र, कलेक्टर आकाश त्रिपाठी सहित अन्य विभागों के अफसरों ने दौरा किया। एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर, ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर सहित पूरा मार्ग देखने के बाद अफसरों ने तैयारियों पर संतोष जताया।
कलेक्टर ने बताया कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था, प्रधानमंत्री की सुरक्षा संबंधी बिंदु भी देखे गए। हम 30 सितंबर तक पूरे काम कर लेंगे। 2 अक्टूबर तक तैयारियां अंतिम रूप ले लेंगी। हम चाहते हैं कि स्थानीय स्तर पर किसी तरह की कमी न रहे। शहर में हमने सभी होटल, मॉल, निगम के मार्केट जैसे 56 दुकान पर विशेष सजावट के लिए कहा है। इसके अलावा स्वागत के होर्डिंग भी प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे।
100 एमबीपीएस की लाइन डलेगी
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में संचार व्यवस्था का जिम्मा बीएसएनएल के पास रहेगा। समिट के दौरान मोबाइल कॉल और इंटरनेट यूज करने में किसी भी तरह की परेशानी न आए इसके लिए 100 एमबीपीएस की लाइन डाली जा रही है। इतना ही नहीं आयोजन स्थल के आसपास लगे तमाम मोबाइल टॉवरों को भी अपग्रेड किया जा रहा है।
इंदौर बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक पीयूष खरे ने बताया न केवल आयोजन स्थल, बल्कि शहर के प्रमुख स्थलों, होटल्स, एयरपोर्ट और सुपर कॉरिडोर आदि पर जबरदस्त नेटवर्क और स्पीड मिलेगी। 100 एमबीपीएस की लाइन स्पेशल ऑप्टिकल फाइबर केबल के जरिए बिछाई जा रही है।