(पार्लर में युवती से पूछताछ करता पुलिसकर्मी।)
इंदौर. मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित करने की सूचना पर भंवरकुआ पुलिस ने एक ब्यूटी पार्लर पर छापा मारा। इस कार्रवाई में पुलिस ने पार्लर से 3 लड़कियों सहित 2 लड़कों को पकड़ा है। ये लोग पार्लर में मसाज के लिए पहुंचे थे।
भंवरकुआ पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि बंसी टॉवर में चौथी मंजिल पर लुक्स ब्यूटी पार्लर में मसाज की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। इस पर एसआई महेश कपूर की टीम ने दबिश दी तो वहां 2 लड़के और पार्लर संचालिका सहित तीन युवतियां मिली। पुलस टीम को देखते ही सभी लोग वहां से भागने का प्रयास करने लगे, हालांकि पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
मामले में पुलिस ने आस-पास तस्दीक की तो पता चला कि यहां लड़के लड़कियों का आना जाना दिन भर रहता है। पुलिस ने संचालिका सहित पार्लर में काम कर रही दो लड़कियों से पूछताछ कर उनके बयान लिए हैं। वहीं ग्राहक बनकर आए दोनों लड़कों को भी थाने लाकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। एसआई कपूर ने बताया सूचना सेक्स रैकेट संचालित होने की मिली थी।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....