इंदौर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने रविवार को मेयर का टिकट चाहने वाले विधायकों की उम्मीद को बढ़ा दिया है। यहां मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा- माहौल अभी भी भाजपा के पक्ष में है।
अन्य दावेदारों के साथ विधायक भी मेयर पद के टिकट मांग सकते हैं क्योंकि दावेदारी पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता कर सकता है। लेकिन पार्टी टिकट जीतने वाले उम्मीदवार को ही देगी। इसमें विधायक भी शामिल हो सकते हैं।
चौहान ने देश में दंगों की बढ़ती संख्या को लेकर केंद्र सरकार पर उठाए जा रहे सवालों को सिरे से खारिज किया। बोले असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए कानून सक्षम है और इससे प्रदेश में भी सख्ती से निपटा जा रहा है।
नवरात्रि में आयोजित होने वाले गरबों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध के मसले पर उन्होंने कहा- गैर हिंदू जिसमें मुस्लिम भी शामिल हैं अगर उनकी बात की जा रही है तो मैं बताना चाहता हूं कि मुस्लिम मूर्ति की पूजा नहीं करते।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर.....