पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर/देवास. आओ बनाएं मप्र के तहत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान गुरुवार को धार से देवास आए। यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश में जितने मेडिकल कॉलेज खुले उतना अच्छा है। देवास में भी पीपीपी (पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशिप) से मेडिकल कॉलेज खुलेगा व इंजीनियरिंग कॉलेज भी खोला जाएगा। माता टेकरी पहुंचने का एक और वैकल्पिक मार्ग तैयार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा फरवरी में नर्मदा मालवा तक आएगी और नर्मदा-शिप्रा का संगम होगा। इसके बाद कालीसिंध, पार्वती और अंत में गंभीर नदी में नर्मदा का पानी पहुंचेगा।
खाद्य सुरक्षा कानून में बदलाव के लिए आवाज उठाएंगे
पीजी कॉलेज ग्राउंड में आओ बनाएं मप्र कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा अब विकास योजनाएं भोपाल से नहीं बनेगी। जिला आधारित विकास योजना जिले में ही प्रभारी मंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिक और प्रशासन मिलकर बनाएंगे। उन्होंने अनाज व्यापारियों और किसानों के आंदोलन पर कहा खाद्य सुरक्षा कानून हमने नहीं केंद्र सरकार ने बनाया है। हमारे यहां अमेरिका सहित अन्य देशों जैसे हालात नहीं है इसलिए कानून के प्रावधानों को बदला जाए, इसके लिए प्रधानमंत्री से अपील करूंगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.