पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • MG Road Police Constable Was Made By Gang

नकली क्राइम ब्रांच ने कहा- एमजी रोड थाने के कांस्टेबल ने बनाई थी गैंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. क्राइम ब्रांच और पुलिस बनकर अकेली महिलाअों को घर में घुसकर धमकाने और ठगने वाले अारोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि उनकी गैंग एमजी रोड थाने के कांस्टेबल विजय विश्वकर्मा ने बनाई थी। यह बात सामने आने के बाद अब चंदन नगर पुलिस ने एमजी रोड थाने और डीआरपी लाइन को पत्र लिखकर कांस्टेबल की जानकारी मांगी है। कांस्टेबल की तलाश की जा रही है।
कुछ दिन पहले चंदन नगर पुलिस ने ऋषि नगर से नकली क्राइम ब्रांच व पुलिस बनकर महिला को ठगने वाले चार आरोपियों को पकड़ा था। पूछताछ में चारों ने बताया कांस्टेबल विजय रोज चाय पीने के लिए बाणगंगा क्षेत्र में आता था। वहां गुमटी में उनकी उससे मुलाकात हुई। उसी ने उन्हें तैयार किया। विजय वारदात की साजिश रचता था। आरोपी उसके मुताबिक काम करते थे। टीआई विनोद दीक्षित के मुताबिक वारदात में शामिल दीपेंद्र के पिता पुलिसकर्मी हैं। दीपेंद्र मप्र शासन लिखी बोलेरो कार लेकर आया करता था।

महिला को लूटा था, पुलिस को नहीं मिली जानकारी - आरोपियों ने यह भी बताया कि उन्होंने बंगाली चौराहे के पास एक महिला से तीन हजार रुपए छीन लिए थे। हालांकि शिकायत नहीं होने से पुलिस महिला तक नहीं पहुंच पा रही है।