पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. नाबालिग लड़की का एमएमएस बनाने वाले चंदन नगर थाने के निलंबित एसआई रामकिशोर पिता रामजीवन शिवहरे ने सोमवार को जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने ढाई साल पहले भाजपा विधायक रंजना बघेल की प्रजापत नगर निवासी परिचित की बेटी का एमएमएस बनाया था। इस मामले में विशेष अपर सत्र न्यायाधीश आर.पी. शर्मा ने 9 अक्टूबर, 2013 को एसआई शिवहरे निवासी एमटीएच कम्पाउंड और उसके साथी टैंकर चालक विजय शर्मा पिता प्रेमनारायण निवासी साईं बाबा नगर को दो वर्ष की सजा व एक-एक हजार रु. जुर्माना, बंधक बनाने और धमकाने के आरोप में एक-एक वर्ष की सजा सुनाते हुए पांच-पांच सौ रु. जुर्माना लगाया था।
अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता विशाल आनंद श्रीवास्तव के मुताबिक शिवहरे ने सजा सुनाए जाने के तत्काल बाद आवेदन दिया था कि वह सजा के खिलाफ स्टे के लिए हाई कोर्ट में अपील करना चाहता है। इसके लिए उसे जमानत दी जाए। इस पर जिला कोर्ट ने एक माह की जमानत दी थी। बाद में उसे एक बार और समय दिया गया, लेकिन वह न तो स्टे ला पाया और न ही जेल जाने के लिए कोर्ट में हाजिर हुआ। इस पर अदालत ने 11 दिसंबर 2013 को उसका गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उसी के तहत उसने सोमवार को अदालत में सरेंडर किया।
आगे की स्लाइड में पढ़ें कांस्टेबल हत्याकांड में दो आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर, जेल भेजा...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.