इंदौर. शहर में आज से महाराष्ट्रीयन फूड फेस्ट शुरू हुआ है। खासियत यह है कि यहां परोसी जाने वाली अधिकतर डिशेस कम ऑइल में या स्टीमिंग से बनाई जाएंगी। होटल सयाजी में आज से शुरू होने जा रहे इस फेस्ट के लिए पुणे से आए शेफ श्रीनिवास राव ने तीन अलग-अलग मेन्यू रेडी किए हैं। एक दिन जो डिशेस सर्व होंगी वे तीन दिन बाद रिपीट होंगी। पूरणपोली और मसाला भात जैसी पॉपुलर महाराष्ट्रीयन डिशेस के साथ कुछ ऐसे ज़ायके भी हैं जो ज्यादातर महाराष्ट्र में ही बनते हैं।
कोकम और कोकोनट मिल्क से बना वेलकम ड्रिंक। लहसुन की चटनी और ठेचा। हरे धनिए और चॉप्ड हरी मिर्च से बनी कोथम्बीर ची वड़ी। लाल पालक की भाजी। स्प्राउटेड मोठ से बनी माटकीची उसल और बाजरे ज्वार की रोटियां। महाराष्ट्र के ये ज़ायके होटल सयाजी में 28 सितंबर तक सर्व होंगे।
स्वाद के साथ सेहत भी
इस फूड फेस्ट की तैयारी पिछले एक महीने से कर रहे शेफ नाज़िम ने बताया कि महाराष्ट्रीयन डिशेस में अधिकतर हेल्थ के लिए बहुत अच्छी होती हैं। इस फूड फेस्ट में हम ऐसी डिशेस भी सर्व करेंगे जो स्प्राउट और फ्रेश वेजिटेबल बेस्ड होंगी। कोकम भी डाइजेश के लिए बहुत अच्छा होता है।
हैंडीक्राफ्ट के स्टॉल भी
होटल सयाजी के इवेंट एक्ज़िक्यूटिव जगतार सिंह ने बताया कि स्क्वेयर रेस्टॉरेंट में होने वाले इस फूड फेस्ट में डेकोर भी महाराष्ट्रीयन रहेगा। हैंडीक्राफ्ट के स्टॉल्स भी रहेंगे जिनपर फ्लोटिंग कैंडल्स, बैग्स, चॉकलेट बुके और पापड़ वगैरह भी रहेंगे।