पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धार में किशोरी से छेड़छाड़ के बाद फैला तनाव, पुलिस ने भांजी लाठी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार. धार में पट्ठा चौपाटी पर रविवार शाम एक किशोरी से छेड़छाड़ के बाद तनाव फैल गया। थाने के घेराव के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। कुछ जगह पत्थरबाजी हुई। पुलिस ने भीड़ तितर बितर करने के लिए लाठी भी भांजी। देर रात तक पुलिस ने मामला संभाल लिया था, लेकिन एहतियात बरतते हुए भोपाल से पुलिस फोर्स बुला लिया गया। रात भर 100 से अधिक पुलिस अफसर-कर्मियों को शहर में तैनात रखने की तैयारी चल रही थी।
मामले की शुरुआत शाम 7.30 बजे हुई। पट्ठा चौपाटी पर टेलर की दुकान पर काम करने वाले आरोपी जाकिर (16) नि. देवास ने आजाद मार्ग (भाजी बाजार) मेन रोड पर रहने वाली वैश्य समाज की 13 वर्षीय किशोरी को रोक लिया। वह अपनी मौसी को बस स्टैंड छोड़ घर जा रही थी। जाकिर ने किशोरी का हाथ पकड़ा और मोबाइल से फोटो लेने लगा। किशोरी ने मोबाइल छीन और सडक़ पर फेंक दिया। मोबाइल टुकड़े-टुकड़े हो गया।
हाथ छुड़ाने के लिए किशोरी ने तीन-चार चांटे मारे। भीड़ एकत्र होने लगी तो जाकिर भाग निकला। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे, जहां जाकिर पर केस दर्ज कर लिया गया।
रात 9.30 बजे बिगड़ा सौहार्द
छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज होने के बाद देर तक थाने पर भीड़ मौजूद रही। रात करीब ९.३० बजे दूसरे समुदाय का युवक बीच में खड़ा देख भीड़ उसके पीछे दौड़ पड़ी। युवक भागा और बस स्टैंड मार्ग स्थित अपने परिचित के घर में घुस गया। उक्त घर के लोग व आसपास के लोग पीछा करने वालों के सामने डंडे लेकर खड़े हो गए। एक मीडियाकर्मी से भी झूमाझटकी हुई। तत्काल पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को अलग कर दिया।
रात १०.३० बजे फिर आमने-सामने : रात १०.३० बजे इसी घर के सामने फिर कुछ लोग अचानक आए और पुलिस की मौजूदगी में पत्थर फेंककर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने लाठी भांजते हुए इन्हें खदेड़ा।

पत्थरबाजी के जवाब में उक्त घर से कुछ लोग हथियार लेकर बाहर निकले। दूर खड़े दूसरे पक्ष के लोग नारेबाजी करते रहे। कुछ देर में गुलमोहर कॉलोनी-कुम्हारगड्ढा रोड पर लोग पत्थर-हथियार लेकर सडक़ पर आ गए। पुलिस के पहुंचने पर घरों की तरफ दौड़े। इसके बाद देर रात तक एसपी, एडीएम समेत तमाम अधिकारियों की गाडिय़ां शहर में पेट्रोलिंग करती रही।
स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को भी राउंड अप कर लिया है। भीड़ के दौडऩे के मामले में कोई शिकायत अभी नहीं आई है। भोपाल सूचना दे दी है। वहां से एक कंपनी आ रही है। जिले से फा्रेर्स बुला लिया है। 130 के करीब अधिकारी-कर्मचारी रातभर एहतियात के तौर पर तैनात रहेंगे। -बीएस चौहान, एसपी धार