पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • More Than 10 Departments Sent After Ordering Information

कुलाधिपति के आदेश के बाद भी 10 से ज्यादा विभागों ने नहीं भेजी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. राजभवन द्वारा देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी को पत्र लिखकर मांगी गई जानकारी को लेकर यूटीडी के कई विभाग गंभीर नहीं हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा तत्काल जानकारी मांगे जाने के बाद भी 10 से ज्यादा विभागों ने मामला अटका दिया है। प्रबंधन को सोमवार को रिपोर्ट राजभवन भेजना थी, लेकिन अब तक आईआईपीएस और आईएमएस सहित 10 से ज्यादा विभागों ने जानकारी प्रबंधन को नहीं भेजी है, जबकि यूटीडी के ही ईएमआरसी, आईईटी जैसे विभागों सहित लगभग 15 विभागों और नालंदा परिसर के छात्र कल्याण संकाय, परीक्षा व मूल्यांकन केंद्र ने भी जानकारी भेज दी है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन मंगलवार को इन विभागों को रिमाइंडर देकर 24 घंटे में जानकारी उपलब्ध करवाने को कहेगा।

परीक्षा, रिजल्ट से लेकर रैगिंग तक पर मांगी थी जानकारी
राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामनरेश यादव की ओर से जारी पत्र में यूनिवर्सिटी से परीक्षाओं व रिजल्ट और रैगिंग सहित लगभग 10 बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। पूछा गया है कि कौन-कौन सी परीक्षाएं देरी से हुईं या अब तक हुई ही नहीं हैं। साथ ही यह भी पूछा है कि कौन से रिजल्ट कितने माह लेट हुए।
सभी का वर्तमान स्टेटस मांगा गया है। राजभवन द्वारा भेजे गए इस पत्र में रैगिंग को लेकर यूनिवर्सिटी द्वारा उठाए गए कदम की भी विस्तृत जानकारी मांगी गई है। इसमें से आधी जानकारी प्रबंधन को यूटीडी के विभागों से लेना है।
दो-तीन दिन में भेज देंगे
जो विभाग जानकारी नहीं भेज रहे हैं, उन्हें फिर रिमाइंडर करेंगे। जल्द से जल्द जानकारी राजभवन को भेजी जाना है, इसलिए विभागों से मंगलवार शाम तक ही जानकारी हर हाल में मंगवा लेंगे। दो-तीन दिन में राजभवन को भी जानकारी भेज देंगे।'' -अनिल शर्मा, परीक्षा नियंत्रक,डीएवीवी