पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mumbai And Jammu Special Train: Starting Reservation, Seats Empty

मुंबई और जम्मू स्पेशल ट्रेन: रिजर्वेशन शुरू, सीटें खाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | त्योहार के दौरान रेलवे मुंबई (बांद्रा टर्मिनस) के लिए 3 अक्टूबर से, जबकि जम्मू के लिए 6 अक्टूबर से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। दोनों ट्रेनों के रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। हालांकि ज्यादातर सीटें खाली हैं। पश्चिम रेलवे द्वारा 13 त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी।
यह रहेगा शेड्यूल
जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन
> इंदौर-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन (09307) : 6 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक हर सोमवार रात 11.55 बजे इंदौर से चलेगी। बुधवार रात 1.20 बजे जम्मू पहुंचेगी।
> जम्मूतवी-इंदौर स्पेशल ट्रेन (09308) : 8 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक हर बुधवार सुबह 5 बजे जम्मू से चलेगी। यह गुरुवार सुबह 6 बजे इंदौर पहुंचेगी।
इंदौर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन
> इंदौर-बांद्रा टर्मिनस (09302): 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक हर गुरुवार शाम 6.55 बजे इंदौर से चलेगी। शुक्रवार सुबह 9.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
> बांद्रा टर्मिनस-इंदौर (09301): 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक हर शुक्रवार दोपहर 12.25 बजे रवाना होगी। अगले दिन दोपहर 3.15 बजे इंदौर पहुंचेगी।

इधर, अवंतिका एक्सप्रेस में 872 वेटिंग
मुंबई स्पेशल ट्रेन में जहां ज्यादातर सीटें खाली हैं वहीं दशहरे-दीपावली के आसपास अवंतिका एक्सप्रेस ट्रेन में वेटिंग है। ट्रेन में 24 अक्टूबर को 355, जबकि 3 एसी में 100 से ज्यादा वेटिंग है। 25 अक्टूबर को स्लीपर में वेटिंग 872, 26-27 को 384-384 वेटिंग हैं।