इंदौर. नीले नीले अंबर पर, ऐ मेरे हमसफर, नायक नहीं खलनायक हूं मैं, एम बोले तो मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसे सुपरहिट सॉन्ग्स रविवार की शाम को हुई म्यूजिकल नाइट में सुनाई दिए। अग्रसेन यूथ क्लब द्वारा बास्केटबॉल कॉम्पलैक्स में हुए इस म्यूजिक प्रोग्राम में फेमस सिंगर विनोद राठौड़ ने सुपरहिट सॉन्ग्स सुनाए। इसके साथ दिल्ली से आई नेहा और शीला ने डांस परफॉर्म किया। साथ ही मुंबई के ऑर्केस्ट्रा बैंड ने रॉकिंग सॉन्ग्स सुनाए।