पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमवायएच के कायाकल्प का प्रस्ताव तैयार, सूची देखकर कर सकते हैं दान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. एमवाय अस्पताल के कायाकल्प के लिए 13 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। इनमें से साढ़े आठ करोड़ के उपकरण खरीदे जाएंगे। सोमवार को इन उपकरणों की सूची एमजीएम मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड होगी। सूची में उपकरणों की कीमत, कंपनी, स्पेसिफिकेशन का भी उल्लेख है। कोई भी इच्छुक दानदाता इस लिस्ट में जरूरी उपकरण का नाम व कीमत देखकर दान कर सकेगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने छोटे-बड़े 56 उपकरणों की सूची तैयार की।
इसमें डेढ़ लाख से डेढ़ करोड़ रुपए तक के उपकरण शामिल किए गए। इनमें सबसे महंगा उपकरण एक करोड़ 56 लाख का डिजिटल मेमोग्राफी मशीन है। संभागायुक्त संजय दुबे और डीन डॉ. पुष्पा वर्मा का एक पत्र भी अपलोड किया जाएगा।