पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Narendra Modi, Gujrat CM, Fictions Books, Madhya Pradesh

किताबों में भी सबसे आगे हैं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी, सचिन को भी पछाड़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। सिटी रीडर्स के बीच इस वीक भी नॉन फिक्शन बुक्स हिट हैं। अप्रैल में तीन किताबें आई थीं। खास बात यह है कि तीनों के ऑथर जर्नलिस्ट हैं। नॉन फिक्शन कैटेगरी में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी दो किताबें अभी आगे हैं। स्पोट्र्स कैटेगरी में युवराज सिंह की बायोग्राफी के बाद सचिन तेंडुलकर पर लिखी 'क्रिकेटर ऑफ द सेंचुरी' पसंद की जा रही है। डेन ब्राउन की 'इनफर्नो' का बुक लवर्स को इंतजार है।

मोदी पर नीलांजन मुखोपाध्याय ने 'द मेन द टाइम्स' लिखी जो पिछले महीने रिलीज़ हुई थी। किंगशुक नाग ने 'द नमो स्टोरी : अ पॉलिटिकल लाइफ' लिखी जो मिड अप्रैल में आई थी। विमल कुमार ने सचिन तेंडुलकर पर बायोग्राफी 'क्रिकेटर ऑफ द सेंचुरी' लिखी है।

यह भी अप्रैल में ही बुक स्टोर्स पर आ गई थी। अभी यह स्पोट्र्स और नॉन फिक्शन कैटेगरी में छाई हुई है। रीडर्स पैरेडाइज़ के इकबाल हुसैन बताते है कि सिटी रीडर्स अपडेटेड हैं। मोदी पर आई बायोग्राफी को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सिटी रीडर्स अब फिक्शन से हटकर बायोग्राफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि सचिन पर लिखी किताब भी पसंद की जा रही है। डेन ब्राउन की 'इनफर्नो' की प्री-बुकिंग चल रही है। क्रॉसवर्ड के स्टोर मैनेजर खालेद हुसैनी बताते हैं कि 'एंड द माउंटेन्स इकोड' की भी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। इन दो किताबों के बाद ही फिक्शन कैटेगरी में फिर डिमांड बढ़ेगी।