पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Narmada shipra Link Project, BJP Madhya Pradesh, Political News, Sumitra Mahajan

दूर ले जाकर यूं ही छोड़ना ठीक नहीं लगता, खुले में बहे तो दिखेगी धाराः महाजन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। नर्मदा-शिप्रा लिंक परियोजना की आखिरी 10 किमी की पाइप लाइन सांसद सुमित्रा महाजन को भी रास नहीं आ रही है। नर्मदा रथयात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर और वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी के सामने मुखर होकर अपनी बात कही।

उन्होंने कहा उद्गम स्थल के बाद शिप्रा-नर्मदा को खुले रूप से ही बहना चाहिए। पाइप लाइन के जरिए 10 किमी दूर ले जाकर पानी छोडऩा ठीक नहीं लगता। कुंड में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा भी बढ़ाई जाना चाहिए। मैं प्रदेश अध्यक्ष से कहती हूं कि इस मामले में सरकार से चर्चा कर जनभावनाओं से अवगत करवाएं।

मंगलवार सुबह भाजपा नेताओं ने ग्राम उज्जैनी स्थित शिप्रा उद्गम स्थल पर इस परियोजना के प्रचार-प्रसार के लिए बनाए गए नर्मदा रथ को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान सांसद ने कहा बहुत बड़ी योजना है। काम शुरू होने के बाद भी इसे बेहतर बनाने के लिए सुझाव मिल रहे हैं। जनभावनाओं का खयाल रखना चाहिए। सांसद ने यह भी कहा कि अच्छा हुआ सरकार ने योजना बना दी वर्ना इंदौर के कलाकार यहां की जमीन बेच खाते और शिप्रा दिखती तक नहीं।

प्रदेश अध्यक्ष तोमर ने सांसद को आश्वस्त किया कि वे जब कहेंगी वरिष्ठ नेता जोशी के साथ इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा कर लेंगे। इस दौरान राज्यमंत्री महेंद्र हार्डिया, ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष विजयेंद्र सिसौदिया, पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष मोहन यादव, खनिज बोर्ड उपाध्यक्ष गोविंद मालू, नगर अध्यक्ष शंकर लालवानी, जिलाध्यक्ष रवि रावलिया, विधायक सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती सहित बड़ी संख्या में नेता उपस्थित थे।

इंदौर, देवास, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, रतलाम जिलों से होते हुए 29 मई को रथयात्रा का उज्जैन में समापन होगा। इससे पहले 16 मई को इंदौर में रथयात्रा निकलेगी। शाम को मालवा मिल चौराहे पर पार्टी नेता अनंत कुमार की सभा हो सकती है।

भ्रष्ट नेताओं को नहीं मिलेगा टिकट

पार्टी आगामी चुनाव में भ्रष्ट नेताओं को टिकट नहीं देगी। जिन पर आरोप है पार्टी उनकी जांच कर रही है। यह बात कैलाश जोशी ने शिप्रा टेकरी पर पत्रकारों से कही। उन्होंने केंद्र सरकार पर बहुसंख्यक वर्ग की भावनाओं पर कुठाराघात करने का आरोप लगाया। सेतु समुद्रम का जिक्र करते हुए कहा सरकार की मंशा रामसेतु तोडऩे की है। देश के भले के लिए लोगों को केंद्र सरकार को आने वाले चुनाव में बाहर का रास्ता दिखाना होगा।

नगर अध्यक्ष के मुद्दे पर तोमर रहे मौन

इंदौर नगर सहित छह जिलाध्यक्षों का फैसला प्रदेश संगठन नहीं कर पा रहा है। मंगलवार को तोमर से जब इस संबंध में पूछा गया तो वे टाल गए। बोले पार्टी का आंतरिक मामला है और कोई भी जिला अध्यक्ष विहीन नहीं है। क्या चुनाव तक पुराने ही अध्यक्ष जिम्मेदारी निभाएंगे, के सवाल पर वे मौन ही रहे।

इंदौर नगर सहित छह जिलाध्यक्षों का फैसला प्रदेश संगठन नहीं कर पा रहा है। मंगलवार को तोमर से जब इस संबंध में पूछा गया तो वे टाल गए। बोले पार्टी का आंतरिक मामला है और कोई भी जिला अध्यक्ष विहीन नहीं है। क्या चुनाव तक पुराने ही अध्यक्ष जिम्मेदारी निभाएंगे, के सवाल पर वे मौन ही रहे।