इंदौर. बास्केटबॉल कॉॅम्प्लेक्स में रविवार को नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप का आयोजन हुआ। इसमें तीन हजार लोगों ने नौ-नौ माला नवकार महामंत्र का जाप किया। 18 लाख महामंत्र के जाप का लक्ष्य था, लेकिन 29 लाख से ज्यादा जाप पूर्ण हुए। श्री अर्बुद गिरिराज जैन श्वेतांबर तपागच्छ उपाश्रय ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम यशोभद्रसूरीश्वर और पीयूषभद्रसूरीश्वर के सान्निध्य में हुआ। इसमें शहर में विराजित 69 साधु-साध्वी शामिल हुए।
03 हजार लोगों ने नौ-नौ माला का जाप किया
69 साधु-साध्वी इस आयोजन में हुए शामिल
3.30 घंटे चला महमंत्र के जाप का कार्यक्रम
फोटो | कमलेश ठाकुर