इंदौर. आठ साल से जिस महिला को पत्नी की तरह रखा उसे छोड़ युवक दूसरी शादी करने पहुंच गया। महिला को इसका पता चला तो वह सीधे शादी के मंडप में पहुंची, दूल्हे का सेहरा खींचा और तड़ातड़ तमाचे जड़ दिए।
अचानक हुए इस घटनाक्रम से बराती और रिश्तेदार भौंचक रह गए। मामले की असलियत पता चली तो लड़की वालों ने भी दूल्हे की धुनाई कर दी। मामला थाने तक पहुंच गया। बरात लौट गई और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दूल्हा भी मौके से गायब हो गया।
मामला खजराना की ममता कॉलोनी का है। सीएसपी प्रशांत चौबे ने बताया सोमवार शाम को यहां काजी परिवार की युवती का निकाह खजराना के ही परवेज खान से हो रहा था। दोपहर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। दूल्हा सेहरा बांधे तंबू में बैठा था, इस बीच राधिका नामक युवती एक बच्चे के साथ पहुंची और सीधे परवेज का सेहरा खींच दिया।
इससे पहले कोई कुछ समझ पाता उसने परवेज को चार-पांच तमाचे जड़ दिए। इससे वहां मौजूद बराती और लड़की पक्ष के लोग हैरत में पड़ गए। राधिका ने चिल्ला-चिल्लाकर कहा- परवेज ने मुझसे शादी की है और मैं गर्भवती हूं।
आगे पढ़िए, दुल्हे ने की ऐसी हरकत कि दुल्हन ने बीच मंडप में जड़ने शुरू कर दिए तमाचे!