इंदौर. पुष्प नगर में रहने वाला 15 वर्षीय तरुण पिता राजकुमार पंचोलिया लिटिल फ्लावर स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे वह दोस्त 14 वर्षीय शुभ पिता रॉबर्ट निवासी रवि नगर और मानव पिता मनोज अग्रवाल निवासी श्रीनगर के साथ फुटबॉल खेलने नेहरू स्टेडियम गया था। वह घर से आईकेडीसी कॉलेज जाने का बोलकर निकला था।
करीब सात बजे तीनों छात्र दो एक्टिवा से स्टेडियम से निकले। शुभ गाड़ी चला रहा था, उसके पीछे तरुण बैठा था। मानव दूसरी गाड़ी पर साथ चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- उनकी गाड़ी की रफ्तार 80 किलोमीटर से ज्यादा होगी।
शिवाजी वाटिका के सामने शुभ का संतुलन बिगड़ा और उसकी गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ गई और राजकुमार प्रजापत की मिट्टी के बर्तन की दुकान से टकरा गई। इससे तरुण उछलकर 20 फीट दूर आगे जा गिरा, जबकि शुभ गाड़ी से कुछ ही दूर गिरा।
तरुण के सिर में गंभीर चोट आने से मानव सहम गया व कुछ देर बाद घर लौट गया। दोनों छात्रों को अस्पताल भेजा जहां, डॉक्टरों ने तरुण को मृत घोषित कर दिया, जबकि शुभ को परिजन निजी अस्पताल ले गए। उसके पैर में फ्रैक्चर है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....