पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. लोकायुक्त ने आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त जगदीश राठी के इंदौर स्थित घर पर मंगलवार को छापा मारा। इस दौरान उसके यहां से ढाई करोड़ रुपए की काली कमाई उजागर हुई है।
राठी फिलहाल सागर में पदस्थ है। छापे में कई फ्लैट, कई भूखंड, नकद 14 लाख रुपए, 68 लाख कीमत के सोना-चांदी के जेवरात मिले। राठी 1997 में रायपुर में रिश्वत लेते पकड़ा गया था। हालांकि कोर्ट से बरी हो गया था।
राठी के खिलाफ करीब ढाई-तीन माह पहले बेहिसाब संपति होने की गोपनीय सूचना मिली थी। मंगलवार सुबह 5.45 बजे लोकायुक्त एसपी वीरेंद्रकुमार सिंह के निर्देशन में टीम उसके घर सफायर एवेन्यू (एमजी रोड, इंद्रप्रस्थ टॉवर के पास) स्थित फ्लैट नंबर 201 पर पहुंची।
स्लाइड क्लिक कर देखें पूरी खबर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.