इंदौर. नूतन स्कूल मैदान पर आयोजित लक्ष्मणसिंह गौड़ स्मृति अभा फुटबॉल स्पर्धा के पहले चरण में ओल्ड डेलियंस, न्यू यूनाईटेड,
सोनी ब्रदर्स, वेस्टर्न एकेडमी व कुशाभाऊ ठाकरे क्लब ने अगले दौर में प्रवेश किया। स्पर्धा में
सोनी ब्रदर्स ने पलासिया एफसी को 4-0 से हराया। सुयश भार्गव ने 2 तथा ध्रुव व अजहर खान ने 1-1 गोल दागा।
ओल्ड डेलियंस ने इंदौर स्पोर्ट्स एकेडमी को टाईब्रेकर में 5-4 से मात दी। अन्य मैचों में राहुल पटेल के 40वें मिनट में दागे गए गोल की बदौलत वेस्टर्न एकेडमी ने सनराइज एफसी को 1-0 से हरा दिया। वहीं कुशाभाऊ ठाकरे क्लब ने लीडर्स क्लब को 6-2 से मात दी। पांचवे मुकाबले में न्यू यूनाईटेड ने यंग फेडरेशन को टाईब्रेकर में 4-2 से हराया।