पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • On Day Eight Mm Of Rain, Chance Of Rain In 24 Hours

दिनभर में आठ मिमी बारिश, 24 घंटे में अच्छी बारिश के आसार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. लगातार तीसरे दिन शनिवार को तेज बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। दोपहर में कभी तेज तो कभी हलकी बारिश हुई। मौसम विभाग के एयरपोर्ट स्थित केंद्र पर शाम तक मात्र आठ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसे मिलाकर पश्चिमी क्षेत्र में कुल 886.9 मिमी (34.91 इंच) पानी बरस चुका है। मौसम विभाग के कृषि कॉलेज स्थित केंद्र पर

शनिवार सुबह तक पिछले २४ घंटों में 98.4 (3.87 इंच) बारिश दर्ज हुई। पूर्वी में अब तक कुल 949.4 मिमी (37.37 इंच) बारिश हो चुकी है।

आगे क्या

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ व झारखंड में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसलिए अगले 24 घंटे में पश्चिमी मप्र में अच्छी बारिश के आसार हैं।

सिरपुर की चैनल में फंसी जलकुंभी

सिरपुर तालाब में ओवरफ्लो वाली लाइन में कुछ लोगों ने पत्थर रख दिए। चैनल में भी जलकुंभी फंस गई। इससे पानी की निकासी नहीं हो रही थी। निगमकर्मियों ने एक ट्रक मलबा व जलकुंभी निकाली। शाम को महापौर और निगमायुक्त ने अवलोकन किया। इधर, बारिश से तालाब लबालब होने लगे।

यशवंतसागर में 18 फीट पानी आ चुका है और दो गेट खुले हैं। बड़े बिलावली में 29 फीट, छोटे बिलावली में 11 फीट, लिम्बोदी में 8.8, पीपल्यापाला में 22 और सिरपुर तालाब में 16.50 फीट पानी आ गया है। इधर, निगम में सफाईकर्मियों के गायब रहने का सिलसिला जारी है। शनिवार को वार्डो में निरीक्षण के दौरान 202 कर्मचारी गायब थे।