पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • On The Question Of The Principal Secretary Broke In Indore Times

इंदौर में भास्कर के सवाल पर प्रमुख सचिव भड़के, भोपाल में मंत्री ने कॉन्फ्रेंस छोड़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. स्वाइन फ्लू से शहर में मंगलवार को चार संदिग्ध मरीजों ने दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर 1 जनवरी से अब तक 31 मौतें हो चुकी हैं। जिम्मेदार लोग सवालों से भाग रहे हैं, सवाल उठाने वालों पर भड़क रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीर कृष्ण इंदौर आए तो थे स्वाइन फ्लू के इलाज की व्यवस्थाएं जांचने के लिए मगर एमवाय अस्पताल गए ही नहीं...।
‘भास्कर’ ने जब पूछा कि इतनी मौतों के बाद में सिस्टम खड़ा करने की बातें क्यों हो रही हैं? तो वे भड़क गए। बोले- कितनी मौतें ऑफिशियल हुईं और कितनी अनऑफिशियल इस पर वे कोई बात नहीं करना चाहते। अन्य सवालों के जवाब देने की बजाय वे गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए..। उधर, भोपाल में स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा स्वाइन फ्लू से जुड़े एक सवाल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठकर चले गए। उनसे पूछा गया था कि अब तक स्वाइन फ्लू से मप्र में कितनी मौतें हुई हैं।
पीएस प्रवीर कृष्ण ने इंदौर में जिला अस्पताल और पीसी सेठी अस्पताल में औपचारिक दौरे में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए लगाए पोस्टर-बैनर यह कहते हुए फाड़ दिए कि ऐसे पोस्टरों की जरूरत नहीं है। नए अपडेट पोस्टर लगाएं और इलाज करें..।
वे डॉक्टरों को स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए सिस्टम खड़ा करने की बातें सिखाते रहे। वे बोले- हमने थैलेसिमिया, हिमोफीलिया बीमारी से बचाव के लिए जिस तरह से सिस्टम बनाया था वैसा ही सिस्टम स्वाइन फ्लू के लिए तैयार करें।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर......