पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Parasurama, Madhya Pradesh, Madhya Pradesh News, Indore Crime News,

परशुराम के लिए एकजुट हुए विप्रजन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। भगवान परशुराम और ब्रह्मशक्ति का गूंजता जयघोष। भजनों की स्वरलहरियों से धर्ममय माहौल। एक सुसज्जित रथ पर सवार भगवान परशुराम। विभिन्न मंचों से होता स्वागत। बड़ी संख्या में शामिल विप्रबंधु और हर ओर झलकता उत्साह। झिलमिलाती झांकियां। यह नजारा था सोमवार को भगवान परशुराम जयंती पर बड़ा गणपति से निकली शोभायात्रा का। सर्वब्राह्मण युवा परिषद द्वारा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत भगवान परशुराम के पूजन से हुई। यात्रा में आगे युवा अश्व पर ध्वजा लिए थे। बग्घियों में समाज के वरिष्ठजन सवार थे। भजन मंडलियों के पीछे मातृ शक्तियां चल रही थीं। अंत में भगवान परशुरामजी का रथ था, इसका जगह-जगह पूजन किया जा रहा था।

मल्हारगंज, गोराकुंड, खजूरी बाजार होते हुए यात्रा राजबाड़ा पहुंची। सर्वब्राह्मण युवा परिषद के अध्यक्ष पं. अनूप शुक्ला ने बताया राजबाड़ा पर महाआरती के साथ यात्रा का समापन हुआ। विधायक जोशी को माला पहनाने से किया इनकार
इंदौरत्न शोभायात्रा में एक बार विचित्र स्थिति भी बनी। दो कांग्रेसी नेताओं के बीच दो दिन पहले हुआ विवाद सार्वजनिक मंच पर आ गया। हुआ यूं कि बड़ा गणपति पर लगे मंच से गोपाल यादव शोभायात्रा के दौरान सभी ब्राह्मण बंधुओं का हर साल की तरह माला पहनाकर स्वागत कर रहे थे,

लेकिन जैसे ही विधायक अश्विन जोशी मंच पर आए और माला पहनने के लिए आगे बढ़े, यादव ने माला पहनाने से इनकार कर दिया। अन्य लोगों ने उन्हें टोका तो यादव ने साफ कह दिया कि विधायकजी सभी को भला-बुरा कहते हैं, इसलिए उन्हें माला नहीं पहनाऊंगा। विधायक बिना माला पहने आगे बढ़ गए। यादव ने भास्कर से कहा कि दो दिन पहले मेरे भाई के.के. यादव की बेटी की शादी थी। वहां विधायक व उनके बीच कहासुनी हुई थी, इसलिए जब वह मंच पर आए तो मैंने माला नहीं पहनाई। वहीं विधायक ने कहा कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई।

संकल्प शक्ति का परिचायक है चरित्र
इंदौरत्नपरशुराम का चरित्र आत्मविश्वास और संकल्प शक्ति का परिचायक है। वे आदर्श नायक हैं। ये बात परशुराम जयंती पर औदुम्बर ब्राह्मण समाज धर्मशाला जूनी इंदौर में परिचर्चा पर समाज के अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने कही।
समाज के मंत्री अजय चौधरी ने बताया परशुराम चालीसा का पाठ और महाआरती व प्रसाद वितरण किया गया। उधर, ब्रह्मशक्ति संस्था द्वारा बड़ा गणपति पर भी जयंती मनाई गई। संस्था के अध्यक्ष इंद्रसेन पांडेय ने बताया जन्मोत्सव में विभिन्न संस्थाओं और संगठनों द्वारा अनेक कार्यक्रम किए गए।