पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Performance Of Nine International DJs In Indore

इंदौर में हुई नौ इंटरनेशनल डीजे की परफॉर्मेंस, दिया यूनिटी का मैसेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. म्यूज़िक के ज़रिए दुनिया में लव और यूनिटी का मैसेज देने के लिए शहर में रविवार को इलेक्ट्रॉनिक म्यूज़िक मैराथन, 'मैड अबाउट म्यूज़िक' इवेंट हुआ। इसमें 9 इंटरनेशनल डीजे ने परफॉर्म किया। विडोरा पर दोपहर 1 से रात 11 बजे तक चले इस इवेंट में डीजे जूलिया ब्लिस ने हाउस म्यूज़िक परफॉर्म किया। पिछले दिनों जलसा गार्डन में पिनैकल द ग्रैंड की ओपनिंग में जब रितिक रोशन आए थे, तब भी जूलिया ने परफॉर्मेंस दी थी।
जूलिया ब्लिस के साथ डीजे निखिल चिनाओआ, स्मैश नैस्टी, रिवर्स ऑस्मॉसिस और ऑगस्टीन शिमरे जैसे इंटरनेशनल डीजे के साथ रोहित बारकर और कपिल चावला जैसे इंडियन डीजे ने भी परफॉर्मेंस दी।
म्यूज़िक से लव और यूनिटी
डीजे जूलिया ने सिटी भास्कर को बताया कि यह इनीशिएटिव कए पैन इंडिया प्रोजेक्ट है और देश के कई शहरों में हम परफॉर्म कर चुके हैं। म्यूज़िक किसी हद किसी सीमा में बंधा नहीं है और संगीत हर किसी को रिझाता ही है। इस कॉज़ के डीजइंग को चुना गया मुझे इस बात की खुशी है।