पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • PHOTOS, Rope, One, Saved, Something, Whole Family, Mansoon

PHOTOS: रस्सी के सहारे एक-एक कर कुछ ऐसे बचाया पूरे परिवार को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(यह फोटो है गुना का। यहां गौशाला में एक परिवार सेवा करता था। भारी बारिश के बाद गौशाला में आने-जाने के रास्ते बंद हो गए। जगदीश कुशवाह, अपनी पत्नी और तीन छोटी-छोटी बच्चियों के साथ यहां फंस गए। बारिश थम नहीं रही थी और पानी बढ़ता जा रहा था। पूरे परिवार को जान बचाने के लिए गौशाला की छत पर जाना पड़ा। आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। गौशाला तक रस्सी बांधी गई। लेकिन वहां तक जाने की हिम्मत कोई नहीं कर पा रहा था। तभी एक युवक ने साहस दिखाया और रस्सी के सहारे एक-एक करके पूरे परिवार को बचा लिया। )

(चित्र में पीठ पर बच्ची को बांधे हुए युवक।)

इंदौर. लगातार हो रही बारिश अब मुसीबतें खड़ी कर रही है। शहर की जरूरत पूरी हो चुकी है। तालाब लबालब हैं। ऐसे में थोड़ी लापरवाही या अनदेखी हाहाकार मचा सकती है। शनिवार रात को ऐसा होते-होते बचा।

समय पर प्रशासन ने छोटे सिरपुर तालाब की पाल को थोड़ा तोड़कर स्थिति संभाल ली वरना आसपास की कई कॉलोनियों में रात में ही पानी घुस जाता। जगदीशपुरी, गीतानगर, श्रीरामनगर, सिरपुर कांकड़ सहित स्कीम नं. 71 के बड़े हिस्से में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता।

स्लाइड क्लिक कर देखें पूरी खबर