भोपाल. व्यापमं के पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ. पंकज त्रिवेदी के इंदौर और भोपाल स्थित मकानों पर बुधवार को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने छापे मारे। देर रात तक पुलिस ने त्रिवेदी की करीब तीन करोड़ रुपए की संपत्ति का पता चलने का दावा किया। टीम ने त्रिवेदी के बड़े भाई आरजीपीवी के कुलपति पीयूष त्रिवेदी के इंदौर व भोपाल स्थित मकानों पर भी सर्चिंग की, जहां से व्यापमं से जुड़े दस्तावेज मिलने का भी पता चला है। दस्तावेजों में इंदौर के एक निजी कॉलेज में त्रिवेदी और उनके परिजन की भागीदारी भी सामने आई।
लोकायुक्त एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार सुबह इंदौर और भोपाल में स्थित त्रिवेदी के चारों ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। सुबह करीब छह बजे त्रिवेदी के इंदौर के विनय नगर स्थित निवास पर जब पहुंचे तो उनकी पत्नी अर्चना व मां मिलीं। सर्च वारंट दिखाने के बाद टीम ने कार्रवाई शुरू की। इस दौरान टीम को विनय नगर में दो मकान, जमीन, प्लॉट के दस्तावेज मिले।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....