पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. जनता से उनकी परेशानियां जानने के लिए पुलिस ने शनिवार को मल्हारगंज थाना क्षेत्र में तीन जगह सूचना-पेटी लगाकर नई व्यवस्था की शुरुआत की। पहले ही दिन मनचलों की एक शिकायत और एक समस्या के साथ निदान का सुझाव भी मिला।
पहली चिट्ठी में शिकायत मिली है कि क्लॉथ मार्केट स्कूल व कॉलेज परिसर के बाहर कई मनचले खड़े रहते हैं। इनसे निजात दिलाएं। दूसरे पत्र में बड़ा गणपति मंदिर में बुधवार को भीड़ के दौरान महिलाओं को लाइन में लगने व पार्किंग में आने वाली समस्या लिखी है। साथ ही सुझाव दिया है कि यहां बुधवार को महिला कांस्टेबल और एक कांस्टेबल की ड्यूटी लगाएं तो परेशानी नहीं होगी। दोनों चिट्ठियों पर एसपी अनिलसिंह कुशवाह ने मल्हारगंज टीआई को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बेझिझक दें जानकारी
सुबह एसपी कुशवाह, एएसपी विनय पॉल, सीएसपी तरुणेंद्रसिंह बघेल और मल्हारगंज टीआई पवन सिंघल ने नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ सबसे पहले बड़ा गणपति मंदिर परिसर के पास 'सूचना-पेटीÓ व्यवस्था का उद्घाटन किया। इसके बाद जिंसी चौराहा और टोरी कॉर्नर पर पेटियां लगाई गई। सभी पेटियों पर मल्हारगंज टीआई और एसआई के मोबाइल नंबर लिखे हुए हैं। एसपी ने बताया जनता बेझिझक किसी भी अपराध या अपराधी की जानकारी दे सकती है। इस व्यवस्था के परिणाम देखने के बाद अन्य थानों में भी शुरू करेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.