पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसपी ने दिए जांच के आदेश: रेलवे सिपाहियों पर छात्रा को परेशान करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर रेलवे थाने के दो सिपाहियों पर एक छात्रा ने चेकिंग के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाकर एसपी रेल से शिकायत की। सीएसपी रेल मनकामना प्रसाद ने पुष्टि करते हुए बताया छात्रा का कहना है कि वह सुबह स्टेशन से जा रही थी। दो सिपाहियों ने उसे व उसकी सहेली को रोका और उन्हें संदिग्ध मानकर थाने ले जाकर पूछताछ की। उन्हें काफी देर रोके रखा। जब छात्राओं को जवानों के सामने लाया गया तो उन्होंने सिपाही धर्मेंद्र और अनिल मिश्रा को पहचान लिया। मामले की जांच जारी है। बताते हैं सिपाहियों ने वीडियो भी बना लिए थे लेकिन सीएसपी ने इससे इनकार किया।