पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. नए वित्तीय साल में प्रॉपर्टी के दाम प्रस्तावित करने के लिए जिला मूल्यांकन कमेटी की बैठक 28 जनवरी को होगी। सभी उप मूल्यांकन कमेटियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रस्तावित दाम जिला कमेटी को भेजे हैं। इन दामों पर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला कमेटी विचार करेगी। दो-तीन दिन बाद इन दामों को आम लोगों के सुझाव/आपत्तियों के लिए जारी किया जाएगा।
आम व्यक्ति को 2014-15 की गाइडलाइन में प्रस्तावित दामों पर सुझाव व आपत्ति देने के लिए करीब दस दिन का समय दिया जाएगा। उनके दावों का निदान करने के बाद कलेक्टर प्रस्तावित गाइडलाइन को मंजूरी के लिए महानिरीक्षक पंजीयन, भोपाल को भेजेंगे। उधर, जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जिला मूल्यांकन कमेटी में विधायक महेंद्र हार्डिया को प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया है। बीते साल विधायक सुदर्शन गुप्ता इसमें प्रतिनिधि थे। हार्डिया ने कहा कि प्रॉपर्टी के दाम अव्यावहारिक नहीं होने देंगे, ताकि वह आम व्यक्ति की पहुंच में हो।
800 में से 700 जगह नहीं बढ़ेंगे दाम- सभी क्षेत्रों से दामों में कटौती की मांग उठ रही है। गाइडलाइन प्रस्तावित होने से पहले ही कई लोगों ने पंजीयन विभाग में आपत्तियां भी लगा दी हैं। शहर में 800 में से करीब 700 जगहों पर दाम नहीं बढ़ेंगे, लेकिन 70 से अधिक जगहों पर दाम बढ़ाने के प्रस्ताव हैं। अधिकतम 42 फीसदी तक बढ़ोतरी अमितेष नगर, स्कीम 59 में प्रस्तावित है। सुपर कॉरिडोर सहित शहर के पेरीफेरी में आने वालों गांवों में 15 फीसदी तक दाम बढ़ाना प्रस्तावित है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.