पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Radha Krishna Is The Theme Of The Pandal Indore

अभिव्यक्ति गरबा आज से, राधा-कृष्ण थीम पर डेकोरेट हुआ है इंदौर का पंडाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव आज शाम से शुरू होगा। विजयनगर स्थित गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल के ग्राउंड में होने वाले शहर के सबसे भव्य गरबा उत्सव के लिए इस बार खास तैयारियां की गई हैं। सात एकड़ के मैदान में बना पंडाल सीसीटीवी कैमरों से लैस रहेगा। लाइट्स, साउंड और म्यूज़िक फ्रंट पर भी इस बार कंटेस्टेंट्स और विज़िटर्स को नया अनुभव मिलेगा। लाइट्स, क्रेन, कैमरा, साउंड, लाइव बैंड और फूड जोऩ भी रहेगा।
राधा-कृष्ण थीम पर डेकोरेशन
स्टेज का डेकोरेशन राधा-कृष्ण और बृज की खूबसूरती पर आधारित है। मंच पर भी राधा-कृष्ण ह्यूमन साइज़ कटआउट्स लगाए गए हैं। बैंड सिम्फनी के लीडर पिंटू कसेरा ने बताया कि बैंड में 12 म्यूज़िशियन और 9 सिंगर्स हैं।
डेढ़ लाख वॉट का साउंड सिस्टम
इस बार ग्राउंड में डेढ़ लाख वॉट का साउंड सिस्टम लगा है। इसमें 30 माइक और 150 से ज्यादा स्पीकर और 18 मॉनीटर लगे हैं। रोशनी के लिए पंडाल में लाइट टावर्स और 1200 हेलोजन हैं।
पॉइंट्स टू रिमेम्बर
> सीसीटीवी सर्वेलेंस
> सिर्फ कपल एंट्री
> पहले दिन का कार्यक्रम सिर्फ आमंत्रितों के लिए है
> 27 से 30 सितंबर तक एंट्रीज़ सिर्फ टिकट्स से होगी
{आगंतुकों की एंट्री गेट नंबर वन से और कंटेस्टेंट्स की गेट नंबर टू से।