पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. गणतंत्र दिवस पर रविवार को पूरे शहर में आयोजन किया गया। तिरंगा फहराने के साथ देशभक्ति के तराने गूंजे। मुख्य समारोह रविवार सुबह नौ बजे महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी के परेड ग्राउंड पर शुरू हुआ। समारोह में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। जिला पुलिस बल, बीएसएफ, होमगार्ड, जेल, वन, सिविल डिफेंस, स्काउट गाइड आदि के दलों की परेड हुई। पांच हजार स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक व शारीरिक व्यायाम के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान आठ लोगों का सम्मान भी किया गया।
> जायसवाल समाज चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सुबह 11.30 बजे जायसवाल धर्मशाला निहालपुरा जवाहर मार्ग पर झंडावंदन किया गया।
> भारतीय बौद्ध महासभा का सुबह 9.30 बजे प्रज्ञा बौद्ध विहार, परदेशीपुरा पर ध्वजारोहण किया गया।
> यूनाइटेड बुद्धिष्ट फेडरेशन द्वारा सुबह 8.30 बजे गीता भवन चौराहा स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
> भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने इस गणतंत्र दिवस को विधि चिंतन दिवस के रूप में मनाया।
> भाजयुमो सांस्कृतिक प्रकोष्ठ महाराणा प्रताप मंडल द्वारा सुबह 8.30 बजे मालगंज चौराहे पर झंडावंदन किया। इस अवसर पर भजन गायक शैलेंद्र बरोले द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की।
> वरिष्ठ नागरिक मंच अन्नपूर्णा क्षेत्र द्वारा सुबह 10 बजे शिव मंदिर अन्नपूर्णा नगर में और चंपाबाग अमन कमेटी एवं नगर सुरक्षा समिति थाना रावजी बाजार के तत्वावधान में सुबह 10.30 बजे चंपाबाग में झंडा फहराया गया।
> संस्था जागृति एवं बगीची विकास समिति द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण व व्याख्यानमाला का कार्यक्रम कसेरा समाज बगीची, पीलियाखाल पर किया गया।
> बज्मे निराश एवं नगर सुरक्षा समिति थाना सेंट्रल कोतवाली का झंडावंदन कार्यक्रम सुबह 8.30 बजे दौलतगंज एकता चौक पर हुआ।
> इंदौर मिल मजदूर संघ द्वारा सुबह 10.30 बजे झंडावंदन किया गया।
> सत्यशील जन विकास शैक्षणिक संस्थान द्वारा सुबह 10.30 बजे सूर्यदेव नगर में सामूहिक बुद्ध वंदना और झंडावंदन किया गया।
> डॉ. अंबेडकर सामाजिक संगठन एवं संविधान जन जाग्रति अभियान के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 9.30 बजे डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा गीता भवन चौराहे पर 1001 दीपों से महाआरती की गई।
> अवध समाज साहित्य संगठन द्वारा सुबह 10 बजे मालवा मिल स्थित 17, न्यू देवास रोड पर कवि-शायर का समागम किया गया।
> औदिच्य समाज द्वारा सुबह 11 बजे सुदामा नगर स्थित पं. मुकुंदराम त्रिवेदी औदिच्य छात्रावास में ध्वजारोहण किया गया।
> बोधिसत्व ग्रामीण और शहरी विकास संस्था द्वारा राम नगर हवा बंगला सहित विभिन्न क्षेत्रों में झंडावंदन किया गया।
> वेदांत अस्पताल द्वारा नि:शुल्क कैंसर परीक्षण एवं निदान शिविर सुबह 10.30 बजे टॉवर चौराहा, भंवरकुआं मेनरोड पर किया गया।
> छत्रीबाग जनसेवा समिति द्वारा सभी सांई भक्त एवं पदयात्रियों का सम्मान समारोह सुबह 11 बजे पंचकुइया रोड स्थित लक्ष्मणदास महाराज आश्रम पर किया गया।
> बज्मे मोहब्बत और हिंदी साहित्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में शाम 5.30 बजे समिति के आरएनटी मार्ग स्थित मुख्य हॉल में मुशायरे का आयोजन किया गया।
> पूर्वी क्षेत्र महासंघ 16 व्यापारिक संगठनों द्वारा सुबह 10 बजे तीन पुलिया से मालवा मिल चौराहे तक तिरंगा मार्च निकाला गया।
स्वतंत्रता सेनानियों के लिए बस की व्यवस्था
समारोह स्थल पर स्वतंत्रता सेनानियों को लाने ले जाने के लिए गांधी भवन, सुदामा नगर सेठी गेट, पत्रकार कॉलोनी चौराहा, छावनी चौराहा, चिमनबाग चौराहा. मरीमाता चौराहा, परदेशीपुरा चौराहा, पाटनीपुरा चौराहा, महेश नगर व मल्हारगंज टोरी कार्नर पर बस की सुविधा दी गई थी। उत्कृष्ट काम करने वालों को पुरस्कृत किया गया। शाम सात बजे गांधी हॉल में रंगारंग भारत पर्व कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जबलपुर के समित पोद्दार ग्रुप द्वारा आजादी के तराने पेश किए जाएंगे। साथ में मनीष यादव अपने ग्रुप के साथ बधाई लोकनृत्य प्रस्तुत करेंगे। यहां छायाचित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। महापौर कृष्णमुरारी मोघे मुख्य अतिथि होंगे। हाई कोर्ट परिसर में सुबह साढ़े आठ बजे प्रशासनिक जस्टिस एसएस केमकर द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.