पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sadar Bazaar Police Constable Killed In Dispute

बैतूल के पास ढाबे पर हुए विवाद में सदर बाजार थाने के आरक्षक की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर/चिचोली. सदर बाजार थाने के आरक्षक की सोमवार रात बैतूल के पास एक ढाबे पर खाने के बिल को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी गई। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

मूलत: हरदा जिले के पानतलाई निवासी आरक्षक कपिल पिता श्रीचरण घानोदे (26) 2010 में पुलिस में भर्ती हुआ था। टीआई सदर बाजार एसएस यादव ने बताया कपिल मां के श्राद्ध और पत्नी को लाने के लिए दस दिन की छुट्टी पर गांव गया था, जहां से सोमवार को वह अपने दोस्त मनोज पिता रामचरण गुर्जर, अनिल मांगीलाल गुर्जर, संजय पिता प्रहलाद सिंह तथा विजय पिता शिवनारायण निवासी पानतलाई के साथ चिरापाटला के शंकर ढाबे पर खाना खाने गया था। खाने के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर ढाबा कर्मचारियों व मालिक से विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
लोहे की राड से किया हमला

ढाबे में हो रही मारपीट में कपिल के सिर पर लोहे की राड से हमला कर दिया गया। उसके गंभीर रूप से घायल होने पर साथी उसे चिचोली के अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बैतूल के जिला अस्पताल रैफर किया गया। रास्ते में खेड़ीसांवलीगढ़ के पास उसकी मौत हो गई। चिचोली टीआई दिनेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में ढाबा मालिक शंकर आर्य, उसके पुत्र सोनू आर्य, ढाबे के कर्मचारी कमल व पिंटू आदिवासी को हिरासत में ले लिया है।