पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Salman Khan Says Who Given This Style Bollywood Indore Madhya Pradesh

दाई के पैर छूकर सलमान ने कहा था- ‘तेरे दुख अब मेरे, जल्द मुंबई बुलाऊंगा’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(24 जनवरी को सलमान की फिल्म जय हो रिलीज हो रही है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सलमान अपनी फिल्म का प्रमोशन करने इसी महीने की 12 तारीख को इंदौर आए थे। Dainikbhaskar.com आपको बता रहा है उस दिन अपनी दाई को देख कर क्या बोले थे सलमान और फिर क्या कहा मीडिया से।)

इंदौर. सुपरस्टार सलमान खान इंदौर में अपनी दाई रुक्मिणी अम्मा से मिलकर भाव-विभोर हो गए। ओल्ड पलासिया के कल्याणमल अस्पताल में रुक्मिणी दुरजी ने ही सलमान की मां सलमा खान का प्रसव कराया था। दो हफ्ते सलमान की देखभाल भी की थी। पत्रकार वार्ता में 86 वर्षीय अम्मा मंच पर आईं तो भावुक हो गईं और सलमान के पैर छूने लगीं। सलमान ने झुककर उन्हें रोका और उनके पैर छू लिए। कहा ‘अम्मा! तुम्हारे दुख अब मेरे हैं। जल्द ही मैं तुम्हें मुंबई बुला लूंगा और तुम्हारी दोनों पोतियों की शादी भी अब मैं ही कराऊंगा।’

यह बात है 12 जनवरी 2013 की जब वे अपनी फिल्म जय हो प्रमोशन के लिए इंदौर आए हुए थे। सुपर स्टार सलमान खान होटल सयाजी में मीडिया से मुखातिब हुए थे। उनके साथ जय हो फिल्म की उनकी नायिका डेजी शाह भी थीं। इस मौके पर सलमान खान ने कहा कि वे रहें या न रहें उनका ऑर्गेनाइजेशन बीइंग ह्यूमन जारी रहेगा।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें और क्या-क्या कहा सलमान खान ने-